फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल : ऊना में खुलेगा देश का पहला गायों का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, डेनमार्क देगा 200 गाय

Sun, 01 Aug 2021 05:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

देश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रोबोट काम करेंगे। इन रोबोट की मदद से ही गायों का दूध निकाला जाएगा। सेंटर की सफाई भी रोबोट ही करेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का पहला गायों का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हिमाचल प्रदेश के ऊना में खुलेगा। इस सेंटर में सारे काम रोबोट करेगा। रोबोट गोबर उठाने, दूध निकालने से लेकर गायों की बीमारी के बारे भी जानकारी देगा। डेनमार्क की मदद से ऊना के बसाल में खुलने वाला यह सेंटर रोबोट से लैस होगा। केंद्र सरकार की 44 करोड़ की वित्तीय मदद से चलने वाले सेंटर के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) शीघ्र साइन होगा। 

विज्ञापन


इस केंद्र के लिए प्रदेश सरकार ने 10 हेक्टेयर जमीन का चयन कर लिया है। देश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रोबोट काम करेंगे। इन रोबोट की मदद से ही गायों का दूध निकाला जाएगा। दूध में कितना प्रोटीन-फैट है और गायों की किस तरह की पौष्टिक खुराक दी जाए, यह सारा आकलन रोबोट स्वयं करके देगा। खराब दूध को अलग कंटेनर में एक त्र किया जा सकेगा। गाय किस बीमारी से ग्रसित होने वाली है, यह रोबोट एक दिन पहले ही बता सकेंगे। सेंटर की सफाई भी रोबोट ही करेंगे।

डेनमार्क पहले चरण में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए 200 उन्नत नस्ल की गायें देने के लिए राजी हो गया है। एमओयू साइन होने के बाद केंद्र का काम आरंभ कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि देश में आधुनिक तकनीक से डेयरी फार्म खोलने के लिए यह सेंटर मददगार होगा और साथ ही दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


देश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए केंद्र सरकार शीघ्र ही डेनमार्क से एमओयू साइन करने वाली है। इस सेंटर में अधिकांश रोबोट ही काम करेंगे। डेनमार्क  200 गायें देगा। यह सेंटर देश में दुग्ध उत्पादन से जुड़े लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

- डॉ. अजमेर सिंह डोगरा, पशुपालन निदेशक, हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें