इंडियन बैंक अनुसूचित जाति के 62, अनुसूचित जनजाति के 31, अन्य पिछड़ा वर्ग के 112 और सामान्य वर्ग के 212 पदों सहित 417 पदों को भरेगा। प्रारंभिक परीक्षा 6 अक्तूबर को देश के 93 परीक्षा केंद्रों में होगी।
प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 17 अक्तूबर को निकलेगा। प्रारंभिक परीक्षा से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा के लिए कॉल लेटर 22 अक्तूबर को वेबसाइट पर डाले जाएंगे। मुख्य परीक्षा 4 नवंबर को होगी।
मुख्य परीक्षा से चयनित 417 प्रमाणीकृत अधिकारी को इंडियन बैंक मनिपाल स्कूल ऑफ बैंकिंग (आईबीएमएसबी) एक वर्ष का स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स करवाएगा। इसके बाद इनकी बैंकों में तैनाती की जाएगी।
उधर, इंडियन बैंक चेन्नई के महाप्रबंधक एचआरएम का कहना है कि इंडियन बैंक ने 417 प्रमाणीकृत अधिकारी की भर्ती के शेड्यूल की जानकारी वेबसाइट डाल दी है।