फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कैदी होंगे रिहा, 414 की 15 दिन से तीन माह तक माफ होगी सजा

Sat, 10 Aug 2019 11:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर हर साल की तरह इस बार भी अच्छा आचरण रखने वाले कैदियों की सजा माफ करने को गृह विभाग ने मंजूरी दे दी है। हिमाचल में इस बार 414 कैदियों की पंद्रह दिन से तीन महीने तक की सजा माफ होगी और पांच कैदी रिहा किए जाएंगे। वीरवार को गृह विभाग ने सजा माफी को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के बाद जेल विभाग  ने तमाम जेलों से सजा माफी की श्रेणी में आने वाले कैदियों का  ब्योरा मांग लिया है। पंद्रह अगस्त को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कैदियों की सजा माफी का एलान करेंगे। 

विज्ञापन


हर साल की तरह इस बार भी जेल विभाग ने सरकार को कैदियों की माफी के लिए प्रस्ताव भेजा था। इस पर विचार करने के बाद वीरवार को गृह विभाग ने माफी की अधिसूचना जारी कर दी। गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार एनडीपीएस और बाल शोषण से जुड़े पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर अपराधों में सजा काट रहे अपराधियों की सजा माफ नहीं की जाती। इनके अलावा अलग-अलग अवधि एवं धाराओं में सजा काट रहे कैदियों की अलग-अलग प्रावधानों के तहत रिहाई और पंद्रह दिन से तीन महीने की सजा माफ की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें