हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने दर्शकों को त्योहारी सीजन का तोहफा दिया है। मैच से ठीक एक दिन पहले 1200 रुपये की टिकट के साथ एक टिकट मुफ्त देने की घोषणा की है। यह ऑफर क्रिकेट स्टेडियम और क्याजुंगा कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी।
एचपीसीए ने यह ऑफर मैच में दर्शकों के क्रेज को देखते हुए लिया है। एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह स्पेशल ऑफर दिया गया है। अनुराग ने कहा कि जिन क्रिकेट प्रेमियों ने 1200 रुपये की टिकट खरीदी है, वे भी इस ऑफर के लिए स्टेडियम के काउंटर पर जाकर क्लेम कर सकते हैं।
1200 रुपये की टिकट के साथ एक ओर टिकट मिलने से अब दो लोग मैच देखने का मजा ले सकेंगे। जिन लोगों ने पहले ही ऑनलाइन टिकट की बुकिंग की है, वे भी अपने साथ एक ओर व्यक्ति को ले जाकर काउंटर से टिकट ले सकेंगे। इससे पहले 1200 रुपये की टिकट पर एक ही व्यक्ति मैच देख सकता है।
क्रिकेट प्रेमी राकेश, उमेश, मोनिका, प्रिया ने बताया कि 1200 रुपये की टिकट के साथ एक ओर टिकट फ्री मिलने से एक साथ दो व्यक्ति मैच का आनंद ले पाएंगे। पहले मैच देखने के शौकीनों ने पैसों का जुगाड़ कर महंगी टिकट खरीदी थी।