अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच को लेकर दोनों टीमें तैयार हैं। बीते दिन बुधवार को धर्मशाला पहुंची ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों ने वीरवार को जमकर अभ्यास किया। वीरवार सुबह नौ बजे टीम मैदान में पहुंच गई।
खिलाड़ियों ने सुबह नौ बजे के सेशन में करीब ढाई घंटे तक गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास किया। दूसरी ओर, टीम इंडिया के खिलाड़ी भी दो दिन के आराम के बाद वीरवार को मैदान पर पहुंचे।
शाम के सत्र में डेढ़ बजे खिलाड़ियों ने कोच अनिल कुंबले की देखरेख में अभ्यास किया। सीरीज का 25 से 29 मार्च तक टेस्ट मैच खेला जाना है। शुक्रवार को भी दोनों टीमें सुबह और शाम के सत्र में अभ्यास करेंगी।