शिमला। देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोरचा ने वीरवार को सीटीओ चौक पर हड़ताल शुरू कर दी। इसमें संगठन के सदस्यों ने सवर्ण आयोग का गठन करने और विवाह प्रोत्साहन राशि बढ़ोतरी के फैसले को वापस लेने की मांग की है। संगठन के सदस्यों का कहना है कि पिछले 5-6 सालों से सवर्ण आयोग अपनी मांगों को उठाता आ रहा है। पूर्व भाजपा सरकार के दौरान आंदोलन भी किया था। वर्तमान सरकार को भी 2 वर्ष पूर्व आयोग गठन बारे संपूर्ण दस्तावेज सरकार सौंपे थे लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। 24 अप्रैल तक सीटीओ चौक की वर्षाशालिका में क्रमिक हड़ताल करने का फैसला लिया है। इस दौरान मांगें पूरी न होने पर 24 अप्रैल को सचिवालय का घेराव किया जाएगा। संवाद