फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के तीन जिलों में आयकर विभाग के छापे, मचा हड़कंप

Sat, 04 Mar 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। शुक्रवार को आयकर टीमों ने हिमाचल के तीन जिलों में छापेमारी कर रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। विभाग के पालमपुर मंडी रेंज के अप्पर आयुक्त की अगुवाई में शुक्रवार को भी छापामारी की मुहिम जारी रही। विभाग ने जिला हमीरपुर के एक और मंडी के 2 व्यापारिक संस्थानों में छापे मारे। इससे पहले विभाग ने वीरवार को ऊना, पालमपुर और नूरपुर में छापामारी की थी।
विज्ञापन


हालांकि, आयकर विभाग ने अभी यह खुलासा नहीं किया कि छापामारी में क्या मिला है। हमीरपुर और मंडी में विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों और अन्य संस्थान मालिकों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों की मानें तो विभाग ने यह कार्रवाई नोटबंदी में जमा हुए पैसे को लेकर शुरू की है। नोटबंदी में कई संस्थानों और लोगों की ओर से की गई जमाखोरी की डिटेल विभाग को मिल चुकी है। 

इस पर सामने आए गंभीर मामलों में विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नोटबंदी के दौरान लोगों के पैसे जमा करने के दौरान कुछ बैंकों की भी कोताही देखने को मिल रही है। इसमें उनके गलत पैन नंबर का उल्लेख करने से विभाग को भी परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आयकर विभाग के अप्पर आयुक्त एनआर कपूर ने बताया कि आयकर विभाग अभी तक के हुए व्यापारिक संस्थानों के सर्वे के तहत उनके रिकॉर्ड खंगाल रहा है। विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 
विज्ञापन

आयकर विभाग की पांवटा क्रशर संचालक पर छापेमारी

वहीं, आयकर विभाग टीम ने पांवटा में रामपुरघाट के समीप एक स्टोन क्रशर मालिक के ठिकानों पर छापामारी की। शुक्रवार को दिल्ली व चंडीगढ़ से पहुंची टीम ने कार्रवाई शुरू की। इस दौरान दोपहर से देर शाम तक क्रशर संचालक कार्यालय का रिकार्ड खंगाला गया। आधा दर्जन से अधिक सदस्यीय टीम के साथ पुलिस जवान भी मौजूद रहे। रिकार्ड खंगालने से पहले टीम ने वहां मौजूद मालिक और स्टाफ के मोबाइल भी साइड में रखने को कहा।

बता दें कि पिछले एक वर्ष के भीतर क्रशर संचालक पर दूसरी कार्रवाई बताई जा रही है। आयकर विभाग की कार्रवाई, सर्वे या नोटबंदी के दौरान किसी तरह के कोई लेनदेन के बाद की गई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाई है। आयकर विभागीय टीम ने कार्रवाई को काफी गोपनीय रखा है। कहा जा रहा है कि दोपहर के समय आयकर विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने के दौरान रामपुरघाट की इस क्रशर यूनिट का कार्य बंद मिला।

मीडिया या क्रशर संचालक के कर्मियों को भी कार्यालय परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया। टीम के साथ जिला कार्यालय से पुलिस के जवान साथ तैनात रखे गए।  बताया जा रहा है कि एनजीटी के आदेशों के बाद यह स्टोन क्रशर फरवरी माह 2017 से बंद है।

आदेश में एनजीटी ने यमुना नदी के समीपवर्ती स्थित स्टोन क्रशर के लाइसेंस को स्थगित करने के आदेश दिए थे। इसकी बहाली के लिए क्रशर संचालकों को एनजीटी के समक्ष पेश होने को कहा गया है। उधर, जिला खनन अधिकारी सिरमौर सुरेश भारद्वाज ने कहा कि एनजीटी के आदेशों के बाद से रामपुरघाट एमएस एंड कंपनी स्टोन क्रशर बंद कर दिया किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें