जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 18.50 करोड़ रुपये की टैक्स अदायगी नहीं करने पर दो उद्योगों की संपति जब्त की है।
इस कार्रवाई को विभाग के शिमला में मौजूद रिकवरी अधिकारी तरूण कुमार अत्री और आयकर निरीक्षक विक्रमजीत ने अंजाम दिया। विभाग ने दोनों उद्योगों की 6 बीघा जमीन और कंपनी परिसर को भी कब्जे में लिया है। दोनों कंपनियां दिल्ली की है और बीते 10 वर्षों से बंद पड़ी थी।
सूचना के अनुसार त्रिलोकपुर रोड पर स्थित आशा टेक्नोलॉजी पर विभाग का 14 करोड़ रुपये का आयकर देय था। इसके अलावा इलेक्ट्रोएबल इंटरनेशनल पर साढ़े चार करोड़ रुपये की देनदारी थी।
संभवतः औद्योगिक क्षेत्र में आयकर विभाग की अपनी तरह की ये पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इस कार्रवाई से आयकर न चुकाने वाले डिफाल्टरों में हड़कंप मचा हुआ है