फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: काठा में कॉस्मिक उद्योग में आयकर विभाग की दबिश, टीम ने कंपनी का रिकॉर्ड खंगाला

Wed, 20 Sep 2023 06:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

काठा के कॉस्मिक न्यूट्रॉकोस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार सुबह दबिश दी। जैसे ही आयकर विभाग मुख्यालय से टीम ने पुलिस के साथ कंपनी में दबिश दी उद्योग में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
आयकर विभाग का छापा(सांकेतिक) - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग की टीम ने काठा के कॉस्मिक न्यूट्रॉकोस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार सुबह दबिश दी। जैसे ही आयकर विभाग मुख्यालय से टीम ने पुलिस के साथ कंपनी में दबिश दी उद्योग में अफरातफरी मच गई। उद्योग में काम करने वाले कर्मचारियों को भवन से बाहर निकाल कर गेट पर खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


सुबह 10:00 बजे आयकर विभाग की टीम की तीन गाड़ियां उद्योग के अंदर पहुंची। टीम ने उद्योग का रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया है। देर शाम तक टीम कंपनी के अंदर कार्रवाई में जुटी रही। टीम के आने की सूचना मिलते ही कंपनी के सीईओ भी मौके पर पहुंच गए।

आयकर विभाग की दबिश के बाद उद्योग प्रबंधक भी परेशान हो गए। किसी को भी गेट के अंदर नहीं आने दिया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आयकर विभाग ने उनसे पुलिस बल मांगा है। वे किस कंपनी में गए हैं इसकी जानकारी नहीं है। टीम की कार्रवाई गोपनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें