फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पुजारली में महिला मंडल एवं सराय भवन का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ब्राक्टा ने कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक गतिविधियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू ।
रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने सोमवार को विकास खंड छौहारा की पुजारली पंचायत में नवनिर्मित महिला मंडल एवं सराय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया और भवन निर्माण के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला मंडल एवं सराय भवनों का निर्माण स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन भवनों के माध्यम से महिला मंडलों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। वहीं, सराय भवन से क्षेत्र में आने वाले लोगों को भी ठहरने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए भविष्य में भी निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष शिवपाल ठाकुर, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत भंफड की प्रधान प्रियंका चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें