टुटू-मजठाई पंचायत में मरीजों का स्वास्थ्य जांचा।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को ग्राम पंचायत टुटू-मजठाई में कोरोना संक्रमित लोगों के घर जाकर जांच की। इस दौरान डॉ. बिपाशा व्यास व आशा वर्कर किरण ने संक्रमित मरीजों का ऑक्सीजन स्तर व तापमान की जांच की। इसके अलावा उन्हें नियमित दवाइयों के सेवन को लेकर भी जानकारी प्रदान की गई।
इसके अलावा कोविड-19 के प्रोटो कॉल की अनुपालना को लेकर भी जानकारी उपलब्ध करवाई गई। खंड चिकित्सा अधिकारी मशोबरा डॉ. राकेश प्रताप ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से कोविड मरीजों को नियमित दवाइयों के सेवन को लेकर भी जानकारी प्रदान की गई। वहीं पंचायत प्रधान बलराज सिंह ने बताया कि 25 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं और वह होम आइसोलेट हैं। डॉक्टर उन पर लगातार निगरानी बनाए रखे हुए हैं।