फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper Leak Case: पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई ने चंडीगढ़ बुलाया आईओ, सीआईडी से भी मांगा है रिकॉर्ड

Tue, 06 Dec 2022 10:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पेपर लीक मामले में पुलिस और सीआईडी की दो एफआईआर को आधार बनाकर सीबीआई ने छह माह बाद चंडीगढ़ में दो प्राथमिकियां दर्ज की हैं। इनमें पांच आरोपियों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच अधिकारी (आईओ) को चंडीगढ़ बुलाया है। जांच अफसर मंगलवार को चंडीगढ़ में सीबीआई अफसरों के सामने इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा रख सकते हैं। पेपर लीक मामले में पुलिस और सीआईडी की दो एफआईआर को आधार बनाकर सीबीआई ने छह माह बाद चंडीगढ़ में दो प्राथमिकियां दर्ज की हैं। इनमें पांच आरोपियों को नामजद किया गया है। इन्हीं पांचों को पुलिस ने भी आरोपी बनाया है।

विज्ञापन


दोनों एफआईआर की जांच का जिम्मा सीबीआई ने डीएसपी रैंक के दो अफसरों को सौंपा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की ओर से जांच के लिए पत्र लिखने के बाद सीबीआई के अफसर दो बार हिमाचल आ चुुके हैं। सीबीआई इस मामले में रिकॉर्ड जुटा रही है। कुछेक दस्तावेज पहुंच गए हैं जबकि सीआईडी से भी रिकॉर्ड मांगा गया है। पूरे रिकॉर्ड को खंगालने के बाद शिमला में तीसरी एफआईआर दर्ज हो सकती है। इस मामले में अब तक 253 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

क्या है मामला
प्रदेश सरकार ने बीते 27 मार्च को पुलिस कांस्टेबल के 1,334 पदों के लिए परीक्षा ली थी। इसके लिए 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 69,405 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परिणाम 5 अप्रैल को  घोषित हुआ था। पेपर लीक होने का खुलासा होने के बाद 6 मई को पुलिस ने कांगड़ा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें