शिमला। शहर में लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए नगर निगम ने सभी वार्डाें में चार सितंबर से नसबंदी अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसमें स्थानीय पार्षदों, सामाजिक संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी। लोग ऐसे कुत्तों की जानकारी निगम को दे सकते हैं जिनकी नसबंदी करवानी है। निगम ने इसका वार्ड वाइज शेड्यूल भी जारी कर दिया है। चार सितंबर को न्यू शिमला और पटयोग, नौ सितंबर को लोअर बाजार, सब्जी मंडी, 12 सितंबर को अपर ढली, लोअर ढली, 17 सितंबर को जाखू, मालरोड, 20 सितंबर को जाखू, बैनमोर, 24 सितंबर को कसुम्पटी, पंथाघाटी, 27 सितंबर को खलीनी, कनलोग और बीसीएस क्षेत्र में लावारिस की नसबंदी की जाएगी। ब्यूरो