फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: शिमला में सैलानी को चलती गाड़ी से लटककर स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा चालान

Tue, 25 Jun 2024 06:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश में घूमने पहुंच रहे कई सैलानी चलती गाड़ी में स्टंट करके अपनी जान को जोखिम में डालने के साथ हादसों को भी न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन
चलती थार से स्टंट करना पड़ा महंगा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में घूमने पहुंच रहे कई सैलानी चलती गाड़ी में स्टंट करके अपनी जान जोखिम में डालने के साथ हादसों को भी न्योता दे रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश की राजधानी शिमला में 103 से विक्ट्री टनल मार्ग पर एक सैलानी चलती थार गाड़ी से लटक कर स्टंट करते नजर आया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, शिमला पुलिस इसकी सूचना मिलते ही हरकत में आई और चंडीगढ़ नंबर की इस गाड़ी का चालान किया। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पर्यटक वाहन का चालान किया गया है। बता दें,  इस तरह का एक मामला बीते दिनों कालका-शिमला हाईवे पर भी सामने आया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें