फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: जमीन के विवाद में पति के साथ मिल जीजा की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Tue, 21 Jan 2025 05:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)

सार

 महिला ने अपने पति के साथ मिलकर सगी बहन के पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह क्षेत्र के भरनोटी गांव में जमीनी विवाद में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर सगी बहन के पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका पति फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मृतक की पत्नी रतो ने पुलिस को बताया कि सोमवार को 2:30 बजे उसकी बड़ी बहन झांझो अपने पति राज कुमार के साथ उनके घर आई। बहन के आने की खुशी में उनका पति पुन्नू राम उनके भोजन की व्यवस्था करने के लिए दुकान से चिकन ले आया।

विज्ञापन

शाम छह बजे जब वह रसोई में उनके लिए खाना बना रही थी तो उसकी बहन और जीजा उसके पति को लेकर घर के सामने वाली जमीन पर ले गई। यहां पर उस जमीन को लेकर उनके बीच में विवाद हो गया। इतने में बहन के पति राजकुमार ने हाथ में बेलचा उठाकर उसके पति के सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वह पति को बचाने के लिए उनकी तरफ भागी। जबकि उसकी बहन व जीजा इस वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग गए। जब तक उनकी मदद के लिए गांव के अन्य लोग वहां पहुंचे, तब तक उसके पति की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान दर्ज करके महिला व उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके पति को पकड़ने के लिए धरपकड़ जारी है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक स्वयं मामले की तफ्तीश करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस टीम को निर्देश दिए कि इस मामले निष्पक्ष व गंभीरता से जांच की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें