फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: भुंतर में चिट्टा और एक लाख की नगदी के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

Tue, 27 Jan 2026 11:18 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू ।

सार

 कुल्लू जिले के भुंतर में पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर एक युवक और युवती से 18 ग्राम चिट्टा और एक लाख रुपये पकड़ा है। 
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भुंतर में एसटीएफ की टीम ने होटल के एक कमरे में दबिश देकर युवक और युवती से 18 ग्राम चिट्टा और एक लाख रुपये की नकदी पकड़ी है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि भुंतर के एक होटल में एक युवक और युवती के पास चिट्टा है। इसके बाद 26 जनवरी को टीम ने होटल के एक कमरे में छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


आरोपी विकास दीप सिंह 23, निवासी हाउस नंबर 387, मजीठा रोड, खंडेवाला चौक, नजदीक स्टडी स्कूल पुलिस स्टेशन मजीठा रोड, जिला अमृतसर, पंजाब और पूनम 21, गांव व डाकघर बंदरोल, जिला कुल्लू के कब्जे से 18 ग्राम चिट्टा और एक लाख रुपये से अधिक कैश भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी युवती पंजाब के युवक के संपर्क में थी। दोनों मिलकर चिट्टा की इस खेप को कुल्लू में खपाने की तैयारी में थे, इससे पहले ही पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

वहीं, बंदरोल की युवती की चिट्टे के साथ गिरफ्तारी के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है। नशा कहां से लाया गया था और कहां पर बेचा जाना था, पुलिस इसका पता लगा रही है। साथ ही उनके बैंक अकाउंट को भी खंगाला जाएगा। चिट्टे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें