फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बैडमिंटन कक्षा में बच्चों ने सीखा स्मैश मारना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विंटर कक्षाएं आयोजित की गईं। इसमें बुधवार को बैडमिंटन की कक्षा में खिलाड़ियों को स्मैश मारने की तकनीक सिखाई गई। कक्षा शुरू होने के दौरान बच्चों की फिटनेस पर काम किया जाता है। इसके बाद बच्चों को बैडमिंटन के बेसिक मूव की जानकारी दी जाती है। इसमें रैकेट पकड़ना, शटल पकड़ना और सर्विस मारने की तकनीकें सिखाई जा रही हैं। इसके अलावा विभिन्न स्टोक जिसमें टॉस मारना, शैडो ग्राफ्टिंग और फोर हैंड क्लीयर कैसे करना है के बारे में बताया जा रहा है। बैडमिंटन की कक्षा में 81 बच्चे भाग ले रहे हैं जिसमें ज्यादातर छोटे बच्चे शामिल हैं। बैडमिंटन कोच सन्नी पाप्टा ने बताया कि सर्दियों की छुट्टियों में हर साल सैकड़ों विद्यार्थी खेल परिसर में पहुंचते हैं। खेल परिसर में बच्चों को शूटिंग, जिम, कराटे, जूडो, बॉक्सिंग, वॉलीबाल और टेबल टेनिस सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें