फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कृषि मंत्री बोले-19 करोड़ से होगा देहर-बंडेरु और चैलियां से खब्बल सड़क का सुधारीकरण कार्य

Fri, 02 Feb 2024 05:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वाली (कांगड़ा)

सार

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा ने कहा कि देहर खड्ड से बंडेरु तक 11 किलोमीटर लंबी सड़क के सुधारीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। 
विज्ञापन
कृषि व पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार को स्कूल ने किया सम्मानित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा ने कहा कि देहर खड्ड से बंडेरु तक 11 किलोमीटर लंबी सड़क के सुधारीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त चैलियां से खब्बल सड़क का 9 करोड़ रुपये की लागत से सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। कृषि मंत्री ने यह जानकारी ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत जीएसएस स्कूल नाणा-हार में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान दी। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल में दो अतिरिक्त कमरे बनाने की घोषणा करने के साथ स्कूल की अधूरे भवन का काम भी पूरा करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल को खेल मैदान के लिए भूमि उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों को भी प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा।

विज्ञापन

  
कहा कि विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक का महत्वपूर्ण रोल होता है। जो अपने ज्ञान, धैर्य, प्यार और देखभाल से उसके पूरे जीवन को एक मजबूत आकार देता है। चंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधार कर रही है। शिक्षा में सुधार के लिए राज्य सरकार 300 करोड़ रुपये खर्च कर रही है, जिसके तहत प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं जो हर तरह की आधुनिक सुविधाएं से सुसज्जित होंगे,ताकि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों का समग्र विकास हो सके।  इससे पहले  स्कूल के प्रधानाचार्य रणजीत सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की विभिन्न उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। कृषि मंत्री ने स्कूल के वार्षिक समारोह में शैक्षणिक, सांस्कृतिक,खेलकूद सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने जनसमस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
 
ये रहे मौजूद

स्कूल प्रिंसिपल रणजीत सिंह, एसएमसी प्रधान रीता देवी, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता आदर्श शर्मा,लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोहर लाल,जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, ओबीसी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अश्विनी चौधरी, हार पंचायत के प्रधान चत्तर सिंह उपप्रधान विनोद कुमार, कांग्रेस नेता जगदीश ठाकुर, शिक्षण संस्थानों के अध्यापक, बच्चे, अभिभावक सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें