फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की हालत में सुधार

Sat, 01 May 2021 09:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि शनिवार को किए गए उनके ब्लड समेत अन्य टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य है। डॉक्टरों की चार सदस्यीय बोर्ड की टीम वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि उनके ऑक्सीजन लेवल में भी सुधार आया है।

विज्ञापन


लिहाजा अब उनको चंडीगढ़ शिफ्ट करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। शनिवार को मुकेश अग्निहोत्री भी उनका कुशलक्षेम पूछने अस्पताल पहुंचे।  उधर, आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है व उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें