फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री सुजान सिंह की सेहत में सुधार, स्पेशल वार्ड में हुए शिफ्ट

Tue, 03 Oct 2017 04:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। मंगलवार को कृषि मंत्री को सीसीयू से शिफ्ट कर दिया गया है। अब मंत्री स्पेशल वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में दाखिल हैं। स्पेशल वार्ड के कमरा नंबर 633 में सुजान सिंह पठानिया को रखा गया है। 
विज्ञापन


27 सितंबर की सुबह ब्रेकफास्ट के दौरान कृषि मंत्री की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें ब्रेन हैमरेज का अटैक पड़ गया था। इसके तुरंत बाद कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया को आईजीएमसी लाया गया। सीसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में उनका लगातार छह दिन तक उपचार चला। 

मंगलवार दोपहर बाद उन्हें स्पेशल वार्ड भेज दिया गया। उधर, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद का कहना है कि अगर सेहत में लगातार सुधार रहता है तो एक से दो दिन के भीतर मंत्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें