शिमला। राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में स्तनपान जागरूकता सप्ताह के तहत बुधवार को रोटरी हिल क्वींस ने नई और गर्भवती माताओं के लिए विशेष वार्ता का आयोजन किया। यह वार्ता स्तनपान के महत्व और जागरूकता विषय पर केंद्रित थी। इस सत्र की अगुवाई डॉ. नेहा शर्मा ने की। उन्होंने माताओं को शिशु के लिए स्तनपान के लाभ बताए। रोटरी क्लब हिल क्वींस की अध्यक्ष हरप्रीत सेंबी ने नई माताओं को शिक्षित और जागरूक करने के इस प्रयास के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने रीता मित्तल, नेहा शर्मा और केएनएच टीम का आभार व्यक्त किया। संवाद