शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में आयोजित द सेवन रिजेज चित्रकला प्रदर्शनी में देवी-देवताओं और लोककथाओं पर आधारित चित्र लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इन चित्रों को कलाकार प्रवीण रावत ने तैयार किया है। इसके अलावा उन्होंने हिमाचली संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और हिमालय के प्राकृतिक दृश्यों को भी अपनी चित्रकला का विषय बनाया है। 15 नवंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में एक हजार रुपये से लेकर एक लाख 20 हजार रुपये तक की कीमत वाले 100 से अधिक चित्र प्रदर्शित किए हैं। प्रदर्शनी में सात कलाकार अपनी अलग-अलग कलात्मक सोच, माध्यमों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों के साथ एक मंच पर नजर आ रहे हैं। कलाकार विक्रम ने बताया कि द सेवन रिजेज केवल सात कलाकारों की कलाकृतियों का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह हिमाचल की समृद्ध कला परंपरा और बदलती समकालीन रचनात्मकता के बीच संवाद का माध्यम भी है। संवाद