आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड के बाद शिलाई के नाया गांव के अनुज शर्मा को उनके परिजनों ने कंधों पर सितारे लगाकर देश सेवा के लिए राष्ट्र को समर्पित किया।
शिलाई के अनुज के पिता ग्यार सिंह राजस्व विभाग से बतौर चौकीदार सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि, माता मालो देवी गृहिणी हैं। अनुज की प्रारंभिक शिक्षा जिला मुख्यालय नाहन में ही हुई।
दसवीं कक्षा तक अनुज ने एवीएन और जमा दो की परीक्षा शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से की। अनुज ने पीजी कॉलेज नाहन से स्नातक करने के बाद एनडीए की परीक्षा पास की।
उधर, अनुज के पिता ग्यार सिंह, माता मालो देवी ने अपने सपूत के कंधों पर सितारे लगाए। इस दौरान अनुज से माता-पिता का सीना फख्र से चौड़ा हो गया। अनुज को आर्टलरी कमीशन मिला है, जिसमें उनकी पहली तैनाती जम्मू में हुई है।
बेटे की इस कामयाबी पर न केवल परिवार, बल्कि समूचा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस मौके पर अनुज के गृह क्षेत्र में खुशी का माहौल था। अनुज के पिता को फोन पर भी बधाई देने के सिलसिला जारी रहा।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी विजय गौतम का बेटा शिवम गौतम सेना में अफसर बन गया है। उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। शिवम का बड़ा भाई भी सेना में कैप्टन है। वह दिसंबर-2016 आईएमए देहरादून से अफसर बनकर निकले थे।
विजय ने 12वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर से की। उनके पिता एक स्कूल में प्राचार्य और मां सलिल लेक्चरर हैं। परिजनों ने बताया कि बेटे ने 12वीं पास करने के बाद ही तय कर लिया था कि वह सेना में जाएगा। आज उसका और हमारा सपना पूरा हो गया है।