फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गैस के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 372 सिलिंडर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन


राजधानी के शनान में 361 सिलिंडर और तीन वाहन किए जब्त, रोहड़ू से 11 सिलिंडर पकड़े गए
जिला प्रशासन की टीम ने सूचना पर की कार्रवाई
अवैध कारोबार के लिए एजेंसी पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में गैस सिलिंडर के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। जिला प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के शनान के पास तीन वाहनों से 361 गैस सिलिंडर जब्त किए हैं। इन वाहनों को भी जब्त कर लिया है। पुलिस को इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।

जिला प्रशासन को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि शहर में गैस सिलिंडर का अवैध कारोबार चल रहा है। इसके लिए हरियाणा से गैस सिलिंडर की सप्लाई शिमला लाई जा रही है। सूचना मिलते ही सुबह करीब 10:00 बजे अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा की अगुवाई वाली टीम निरीक्षण के लिए शनान पहुंच गई। मैसर्स संजीव कुमार गैस एजेंसी के कार्यालय में दबिश दी और यह सिलिंडर जब्त कर लिए। जांच टीम के अनुसार मौके पर मैसर्स पेट्रो गैस एनर्जी इंडिया लिमिटेड लुधियाना से यहां पहुंचे एक वाहन संख्या एचआर 67 इ-3833 में 240 भरे सिलिंडर (21 किलोग्राम वजन) भी पकड़े गए। 240 भरे हुए सिलिंडरों समेत 361 सिलेंडर जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि यह सिलिंडर शनान, रोहड़ू और कोटखाई के लिए लाए गए थे। ब्लैक में बेचे जाने वाले इन सिलिंडरों का होटलों, ढाबों में इस्तेमाल होता था। इस कार्रवाई में एडीएम के अलावा जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग नरेंद्र धीमान, खाद्य आपूर्ति अधिकारी अनीता ठाकुर, हेड कांस्टेबल विक्रम और कांस्टेबल विकास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




नियम दरकिनार, एजेंसी के पास गोदाम तक नहीं
जिला प्रशासन के अनुसार जिस एजेंसी से यह सिलिंडर पकड़े गए हैं, उसके पास इन्हें रखने और बेचने के लिए गोदाम तक नहीं है। नियमानुसार सिलिंडर जैसे संवेदनशील सामान को खुले में नहीं रख सकते। इनके लिए गोदाम होना जरूरी है। गैस कंपनी की ओर से अनाधिकृत डीलर को गैस की आपूर्ति करने पर एलपीजी रेगुलेशन ऑफ डिस्ट्रीब्यूशन आर्डर 2000 और गैस सिलिंडर रूल्स 2016 की उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है। मौके से 35 प्रेशर रेगुलेटर को भी कब्जे में लिया है।



रोहड़ू में जब्त किए 11 सिलिंडर
रोहड़ू उपमंडल में भी औचक निरीक्षण किया गया। यहां एएसआई विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल परमिंदर कुमार और निरीक्षक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले रोहड़ू रजत देष्टा की टीम ने निरीक्षण के दौरान 11 अवैध सिलिंडर जब्त किए हैं।
विज्ञापन





मामले में की जा रही सख्त कार्रवाई : कश्यप
जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप ने बताया कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह सिलिंडर होटल और ढाबों में सप्लाई किए जाते थे। उन्होंने कहा कि यह आम लोगों की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसलिए जन सुविधाओं से संबंधित कार्यों में लगे लोगों को सभी प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आगे भी अवैध रूप से चल रहे ऐसे व्यवसायों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें