शिमला। अर्बन प्रोजेक्ट शिमला के तहत पोषण पखवाड़ा पर शनिवार को शहर के 82 आंगनबाड़ी केंद्रों में सुरक्षित स्क्रीन सीमा और स्वस्थ डिजिटल आदतों पर जोर दिया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य 0-6 वर्ष के बच्चों को मोबाइल के दुष्प्रभावों से बचाना और माता-पिता को ऑफलाइन खेल तथा पारिवारिक समय के महत्व से जोड़ना है। यह आयोजन पहले 6 साल पोषण पढ़ाई के लिए हैं बेमिसाल विषय के अनुरूप है। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्र ऑकलैंड, हाउसिंग बोर्ड जाखू, सांगरी हाउस और ढिंगुधार सहित शहर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में यह आयोजन किए गए। इस दौरान परियोजना की पर्यवेक्षक कमला रांटा, कौशल्या और सुशीला नेगी ने इन गतिविधियों के आयोजन में योगदान दिया। संवाद