फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में ग्रुप ए की भर्ती पर पीएम को भेजा पत्र, आईआईटी रुड़की एल्युमनी एसोसिएशन ने खतरों से चेताया

Fri, 16 Oct 2020 08:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेलवे सेवाओं के ग्रुप ए आईआरएमएस अधिकारियों की भर्ती को संघ लोक सेवा की बजाय सिविल सेवा परीक्षा से कराने के केंद्र के फैसले पर विरोध के स्वर बुलंद होने लगे हैं। इस मामले में आईआईटी रुड़की संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों का संगठन भी आगे आ गया है। संस्थान की आईआईटीआर एल्युमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (रि) बिशम्बर सिंह ने पीएम को पत्र भेजकर चेताया है कि सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स से समझौता करना घातक होगा। 

विज्ञापन


रुड़की के आईआईटियन ने तथ्यों के आधार पर केंद्र सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाया है। एसोसिएशन ने इंजीनियर्स की अहम पोस्ट पर आर्टस, कॉमर्स और हिस्ट्री-लिटरेचर सब्जेक्ट च्वॉइस के प्रतिभागियों के आगे आने के तर्क को खारिज किया है। पत्र में यह भी चेताया गया है कि भारतीय रेल के आधुनिकीकरण के दौर में सबको दौड़ाने का यह दौर घातक भी हो सकता है।

तकनीकी प्रबंधन पर संघ ने यह भी चेतावनी दी है कि इन हालात में ब्रेन ड्रेन का खतरा भी ज्यादा है। जब वोकल फॉर लोकल की बात हो रही है तो सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स पर भी यही सोच होनी चाहिए। संघ ने कहा है कि स्पेसिफिक फील्ड के एक्सपर्ट अगर दरकिनार होंगे तो इनको अपना किनारा विदेशों में अपनी सेवाएं देकर तलाशना होगा।
विज्ञापन


प्रतिभाओं का विदेशों में पलायन होगा और देश इनकी उत्कृष्ट सेवाओं का लाभ नहीं ले पाएगा। प्रतिभा पलायन के खतरे को देखते हुए यह जरूरी है कि प्रतिभा चयन के जरिये में ऐसे बदलाव न किए जाएं जिनसे मोहभंग की परिस्थितियां बनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें