आईआईटी मंडी में यूपी के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी और शिक्षक रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में दक्ष होंगे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी अपने सतत शिक्षा केंद्र (सीसीई) में मंडी कैंपस में यूपी के लिए विशेष समर कैंप लगाने जा रहा है। यह समर कैंप 5 जून से 4 जुलाई तक चलेगा। 25 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है। संस्थान ऐसे छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अग्रणी भूमिका निभाने और इनोवेटर बनने के लिए प्रेरित करने लक्ष्य से यह विशेष कार्यक्रम करवाता है। इसमें मेंटरों के माध्यम से विद्यार्थियों को कौशल विकास, नवाचार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस बार छात्र रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बारे में सीखेंगे, बल्कि उन्हें कार्यरूप देंगे और फिर उन्हें वास्तविक जीवन से जोड़ेंगे। प्रमुख सतत शिक्षा केंद्र आईआईटी मंडी डॉ. तुषार जैन ने कहा कि प्रयास 1.0 काफी सफल रहा था। इससे उत्साहित हो कर यूपी सरकार के लिए इस कार्यक्रम का विस्तार किया है। इसमें छात्रों और शिक्षकों सहित कुल 200 लोगों का एक बैच भाग लेगा।