फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों, शहरों को प्रदूषण मुक्त करने की रणनीति बनाएंगे आईआईटी के विशेषज्ञ

Sat, 08 Dec 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल की नदियों के सात दूषित हिस्सों और सात दूषित शहरों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार मंडी, रुड़की और कानपुर स्थित आईआईटी के विशेषज्ञों की मदद लेगी। इसके अलावा एक नदी के हिस्से को प्रदूषणमुक्त करने के लिए रुड़की के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी को भी शोध कर रिपोर्ट देने के लिए चिह्नित किया है।

विज्ञापन


ये सभी संस्थान दो महीने में प्रदूषण के कारणों, उनके स्रोतों को चिह्नित कर इन्हें प्रदूषणमुक्त करने के लिए रणनीति बनाकर देंगे। इसके बाद सरकार उस रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न विभागों से काम कराएगी। शुक्रवार को इस संबंध में एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग कमेटी और नदियों में प्रदूषण रोकने को गठित कमेटी की बैठक में इन एजेंसियों को चयनित किया गया।

विज्ञापन

सूबे के पांवटा साहिब, कालाअंब, डमटाल, परवाणू, सुंदरनगर, बद्दी और नालागढ़ जहां पार्टीकुलेट मैटर (पीएम) साठ से ज्यादा है, वहां प्रदूषण के कारणों की जांच आईआईटी कानपुर करेगा। नदियों के प्रदूषित हिस्सों को अलग-अलग संस्थानों को दिया जा रहा है।

इनमें सुखना, सिरसा और अश्वनी के प्रदूषित हिस्सों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी को और बाकी हिस्सों को आईआईटी रुड़की, आईआईटी मंडी और आईआईटी कानपुर को दिया जाएगा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन आरडी धीमान ने बताया कि सभी एजेंसियों को अलग अलग शहर और नदियों के हिस्से शोध के लिए दिए जाएंगे। इसके बाद इनकी रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विभागों को प्रदूषण के कारणों को खत्म करने के लिए निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें