फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी के ट्राॅमा और आईसीयू वार्ड में बढ़ेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के ट्राॅमा और आईसीयू वार्ड में मशीनरी तथा अन्य सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए प्रिंसिपल कार्यालय की ओर से सभी विभागाध्यक्षों से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में विभागाध्यक्षों को बताना होगा कि ट्रॉमा और आईसीयू में ओर क्या मशीनरी लगाई जा सकती है जिसका फायदा मरीजों को मिल सकता है। इसके साथ ओर सुविधाएं बढ़ाने की जानकारी भी विस्तार से देनी होगी। रिपोर्ट के आधार पर योजना तैयार की होगी। आईजीएमसी के ट्राॅमा वार्ड को लेवल दो और आईसीयू में लेवल तीन सुविधाओं देने के लिए कार्य किया जा रहा है सुविधाएं बढ़ने से इससे सीधे तौर पर मरीजों को फायदा होगा। साथ ही मरीजों को सुविधाओं से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। सभी आवश्यक उपकरण और मशीनरी की सुविधा अस्पताल में ही मिल जाएगी। आईजीएमसी प्रदेश का बड़ा अस्पताल है। यहां पर दूरदराज क्षेत्रों से मरीज उपचार के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें