फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी की रिपोर्ट में खुलासा, प्रदेश में हर साल बढ़ रहे 25 फीसदी कैंसर रोगी

Wed, 10 Oct 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में हर साल 25 फीसदी तक कैंसर रोगियों की बढ़ोतरी हो रही है। इसका मुख्य कारण रासायनिक खाद से तैयार होने वाला अनाज और सब्जियां हैं। यह खुलासा कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने मंगलवार को चंबा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला के चिकित्सकों की यह रिपोर्ट है। 

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि प्रदेश में रासायनिक खाद का प्रयोग बंद करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने की योजना है। वर्ष 2022 तक प्रदेश को जैविक खेती युक्त बनाया जाएगा। जो लोग जगह-जगह दुकानों पर खाद बेचते थे, उन पर सरकार ने रोक लगा दी है।

खाद बेचने के लिए बीएससी एग्रीकल्चर होना अनिवार्य किया गया है। इस डिग्री के बिना कोई भी खाद नहीं बेच पाएगा।  मंत्री ने कहा कि किसानों को ऐसी खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिसमें रसायन का कम से कम प्रयोग हो। इससे लोगों को फल सब्जियां रसायन रहित मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी पर सीएम से की जाएगी बात

चंबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी के बारे में मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से बात की जाएगी। क्योंकि मेडिकल कॉलेज खुलने से जिलावासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। डॉक्टर नौकरी छोड़कर क्यों जा रहे हैं, इस बारे में भी मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से विचार विमर्श किया जाएगा।  

पूर्व सरकार ने अंधाधुंध तरीके से खोले स्कूल, कॉलेज 
पूर्व सरकार ने प्रदेश में अंधाधुंध स्कूल व कॉलेज खोल दिए। इस वजह से स्कूलों में स्टाफ की कमी सामने आ रही है। जिन स्कूलों में आर्ट्स संकाय शुरू नहीं हुआ है, वहां बिना अध्यापक विज्ञान संकाय शुरू करवा दिया है। इस वजह से छात्र परेशान हो रहे हैं।

पांगी कॉलेज में दस छात्रों के लिए विज्ञान शुरू करवाया गया, जिसकी वजह से दो कॉलेजों के छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मंत्री ने कहा कि इसमें पांगी कॉलेज प्राचार्य की लापरवाही भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें