फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी में पीएसएमए पैट स्कैन 13 हजार रुपये में होगा, मरीजों को मिलेगी राहत

Wed, 08 Jul 2026 10:09 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

आईजीएमसी शिमला में प्रोस्टेट कैंसर की जांच के लिए पीएसएमए पैट स्कैन का शुल्क 13,000 रुपये निर्धारित कर दिया गया है, जबकि अन्य स्पेसिफिक पैट स्कैन के लिए 6,000 रुपये तय किए गए हैं। रोगी कल्याण समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली। साथ ही अस्पताल की सराय की मरम्मत और अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
आईजीएमसी शिमला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में प्रोस्टेट-विशिष्ट झिल्ली प्रतिजन (पीएसएमए) पैट स्कैन करवाने का शुल्क निर्धारित कर दिया है। इसके लिए मरीजों को स्कैन के लिए 13,000 रुपये अदा करने होंगे। इसके अलावा स्पेसिफिक पैट स्कैन के लिए 6,000 रुपये चुकाने होंगे। इससे पहले पीएसएमए पैट स्कैन का शुल्क निर्धारित नहीं किया था। पीएसएमए पैट स्कैन मुख्य रूप से प्रोस्टेट कैंसर की पहचान करने के लिए करवाया जाता है। रोगी कल्याण समिति की बैठक में सदस्यों ने शुल्क लगाने के लिए हामी भरी है।

विज्ञापन


आईजीएमसी में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति की दूसरी बैठक हुई। बैठक में महापौर सुरेंद्र चौहान भी मौजूद रहे। बैठक में बेहतर सुविधाएं देने के लिए शुल्क निर्धारित किए हैं। हालांकि बैठक में कुछ ही मुद्दों पर चर्चा की गई जबकि अन्य के लिए फिर बैठक बुलाई है। अब तीन से चार के भीतर दूसरी बैठक होगी। इसमें सिविल सप्लाई की दुकानों के टेंडरों समेत अन्य मुद्दों को सदस्यों के सामने रखा जाएगा। मंगलवार को हुई बैठक में सदस्यों ने पैट स्कैन के पीएसएमए टेस्ट करवाने के शुल्क पर देर तक चर्चा की।

पीएसएमए स्कैन पीजीआई चंडीगढ़ में 15,000 से 18,000 रुपये में होता है। ऐसे में सदस्यों ने 13,000 रुपये शुल्क लेने के लिए कहा है ताकि मरीजों को कम दाम पर सुविधा दी जा सके।  इसके अलावा आईजीएमसी की सराय की मरम्मत को लेकर सदस्यों ने चर्चा की। तय हुआ कि पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से प्राक्कलन तैयार करवाया जाएगा। इसके बाद ही मरम्मत कार्य शुरू होगा, कहा कि सराय में काफी जगह मरम्मत की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। इसमें पैट स्कैन समेत कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। पैट स्कैन में पीएसएमए और अन्य टेस्ट के लिए दाम को मंजूरी दी है। सराय की मरम्मत के लिए भी कहा है। -सुरेंद्र चौहान, महापौर, नगर निगम शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें