530 मरीजों ने करवाया उपचार, कोरोना के भय के चलते कम पहुंचे मरीज
शिमला। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में शुक्रवार को मरीजों की ओपीडी काफी कम हुई। दोपहर बाद तक अस्पताल में केवल 530 मरीजों ने ही ओपीडी में उपचार करवाया। दूसरी ओर इमरजेंसी में 100 से अधिक मरीज उपचार के लिए आए। शहर में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते इसकी चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने शुक्रवार से कोरोना कर्फ्यू लगा दिया है। इसके चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। अस्पताल में भी काफी कम संख्या में लोग उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं। यह पहली मर्तबा है कि अस्पताल में इतनी कम ओपीडी हुई। दूसरी ओर कोविड वैक्सीन केंद्रों पर टीकाकरण जारी रहा लेकिन अधिकांश जगहों पर लोग कम ही आए।