फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां: मरीज को 10 घंटों तक बर्फ के बीच पीठ पर उठा व अस्थायी स्लेज से पहुंचाया अस्पताल

Thu, 06 Mar 2025 04:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)

सार

बर्फबारी के चलते कई सड़कें बंद हैं, ऐसे में लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। चंबा के पांगी में 10 घंटों तक बर्फ की मोटी परत पर मरीज को पीठ पर उठाकर तो कभी अस्थायी स्ट्रेचर को खींच कर युवाओं ने किलाड़ अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
बर्फबारी से पांगी में बढ़ी दुश्वारियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी-भरमाैर, लाहाैल-स्पीति व किन्नाैर में बर्फबारी के बाद लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। बर्फबारी के चलते कई सड़कें बंद हैं, ऐसे में लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। चंबा के पांगी में 10 घंटों तक बर्फ की मोटी परत पर मरीज को पीठ पर उठाकर तो कभी अस्थायी स्ट्रेचर को खींच कर युवाओं ने किलाड़ अस्पताल पहुंचाया गया। जनजातीय क्षेत्र पांगी के हुडान-भटोरी का यह मामला बताया जा रहा है। जनजातीय क्षेत्र पांगी के हुडान-भटोरी के 53 वर्षीय शेर सिंह  अचानक चक्कर आने के बाद वह बेहोश हो गए। इसके बाद गांववालों ने उन्हें 16 किलोमीटर तक पीठ पर उठाकर तो कभी अस्थायी स्लेज पर बर्फ में खींचकर अस्पताल तक पहुंचाया। हैरानी की बात यह है कि मुख्यालय किलाड़ से महज कुछ दूरी पर हुडान पंचायत की सड़क अब तक बहाल नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें