फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सरकार ने कॉर्पोरेट सेक्टर कर्मियों की पेंशन पर एक माह में निर्णय नहीं लिया तो बनाएंगे रणनीति

Sun, 24 Sep 2023 03:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,सोलन
विज्ञापन
एचपी कॉर्पोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मचारी समन्वय समिति - फोटो : संवाद
विज्ञापन

एचपी कॉर्पोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मचारी समन्वय समिति की एक बैठक पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह सोलन में देवी लाल ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें विभिन्न कॉरपोरेट सेक्टर, बोर्ड और निगम के सदस्यों ने भाग लिया।

विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि सरकार कॉर्पोरेट सेक्टर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन देने में अभी तक आनाकानी कर रही है, जबकि हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और समेत सभी विधायकों ने ये आश्वासन दिया था कि जैसे ही कांग्रेस सरकार सत्ता में आएगी पेंशन पहली कैबिनेट बैठक में देंगे। लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक व ठोस फैसला सरकार ने नहीं लिया है। इससे कॉर्पोरेट सेक्टर के सभी कर्मचारियों में बड़ा रोष है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगर एक महीने के अंदर मुख्यमंत्री ने समिति से वार्ता नहीं की तो सभी जिलों के पदाधिकारी अगली रणनीति तय करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें