एचपी कॉर्पोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मचारी समन्वय समिति
- फोटो : संवाद
एचपी कॉर्पोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मचारी समन्वय समिति की एक बैठक पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह सोलन में देवी लाल ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें विभिन्न कॉरपोरेट सेक्टर, बोर्ड और निगम के सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि सरकार कॉर्पोरेट सेक्टर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन देने में अभी तक आनाकानी कर रही है, जबकि हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और समेत सभी विधायकों ने ये आश्वासन दिया था कि जैसे ही कांग्रेस सरकार सत्ता में आएगी पेंशन पहली कैबिनेट बैठक में देंगे। लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक व ठोस फैसला सरकार ने नहीं लिया है। इससे कॉर्पोरेट सेक्टर के सभी कर्मचारियों में बड़ा रोष है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगर एक महीने के अंदर मुख्यमंत्री ने समिति से वार्ता नहीं की तो सभी जिलों के पदाधिकारी अगली रणनीति तय करेंगे।