कालाअंब में डॉ. राजीव बिंदल
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मा सौंपा है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सिरमौर की जिम्मेदारी अधिक है। 2022 में सिरमौर से भरमौर तक भाजपा का परचम लहराना है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाना आम कार्यकर्ता और उनका जिम्मा है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा संगठन के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के मुखिया बने हैं। अनुच्छेद-370 एक अस्थाई व्यवस्था थी।
इसे हटाने में 70 साल लग गए। कांग्रेस ने इसमें राजनीतिक रोटियां सेंकीं। कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि लाखों परिवार कश्मीर से बेघर होकर पलायन को क्यों मजबूर हुए।
उनका लक्ष्य चार ‘स’ यानी सेवा, समर्पण, समन्वय और समरसता के साथ संगठन में कार्य करना है। सांसद सुरेश कश्यप, विधायक रीना कश्यप, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, चंद्रमोहन ठाकुर ने भी विचार रखे।