शहर में आज फिर से शुरू हो सकती आइस स्केटिंग
शिमला। राजधानी में बर्फबारी के कारण बंद रही स्केटिंग रविवार से फिर से शुरू होगी। शनिवार को सुबह के सत्र में रिंक में जमी बर्फ की क्वालिटी अच्छी न होने से स्केटिंग का ट्रायल सफल नहीं हो पाया। अब शनिवार रात को मौसम साफ रहने और तापमान में गिरावट आने पर ही रिंक में रविवार को स्केटिंग संभव हो सकेगी। शिमला आइस स्केटिंग क्लब के कोषाध्यक्ष पंकज प्रभाकर ने कहा कि रविवार सुबह आइस जम जाएगी और सुबह का सत्र वह आयोजित करवाने की पूरी कोशिश है। देररात या रविवार सुबह ही क्लब के व्हाट्सएप ग्रुप पर सदस्यों को इसकी सूचना दे दी जाएगी। कहा कि इस बार स्केटिंग के लिए मौसम का साथ नहीं रहा। इस कारण अभी तक शाम के दो मिलाकर कुल 23 ही सत्र संभव हो पाए हैं। शिमला आइस स्केटिंग क्लब के उपलब्ध रिकार्ड के अनुसार पिछले स सालों में 2017 में सबसे कम सिर्फ ग्यारह सत्र हो पाए थे। 2011 में सबसे अधिक 88, 2012 में 56, 2013 में 64, 2014 में 28, 2015 में 45, 2016 में 36, 2017 में 11, 2018 में 64, 2019 में 51 जबकि 2019-20 में 59 सत्र ही हो पाए थे।