फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE Result 2019: 10वीं की परीक्षा में अविनीत कौर और शांभवी हिमाचल टॉपर

Tue, 07 May 2019 10:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डलहौजी(चंबा)/धर्मशाला
विज्ञापन
शांभवी शर्मा-अविनीत कौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने मंगलवार को 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया।

विज्ञापन


आईसीएसई 10वीं की परीक्षा में डलहौजी के सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अविनीत कौर और धर्मशाला के सेक्रेड हार्ट स्कूल सिद्धपुर की शांभवी शर्मा ने प्रदेश में संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया है।

दोनों ने 500 में से 488 (97.6 फीसदी) अंक लिए हैं। अविनीत कौर ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने स्कूल के अध्यापकों और माता-पिता को दिया है। अविनीत के अनुसार अध्यापकों के बिना यह मुकाम हासिल करना असंभव था।
विज्ञापन


अवनीत कौर मूलत: जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं। अवनीत कौर के पिता व्यावसायी हैं और उनकी माता गृहणी हैं। अवनीत कौर ने बताया कि आईएएस बनना चाहती हैं।

विज्ञापन

चिकित्सक बनना चाहती हैं शांभवी शर्मा

शांभवी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
सेक्रेड हार्ट स्कूल सिद्धपुर की शांभवी शर्मा भविष्य में चिकित्सक बनना चाहती हैं। शांभवी ने इस उपलब्धि के लिए कोई ट्यूशन नहीं ली। शांभवी ने कहा कि दसवीं की तरह ही जमा दो में भी अच्छे अंक हासिल करने का उनका लक्ष्य रहेगा।

शांभवी का फेसबुक, व्हट्सएप और इंस्टाग्राम सहित किसी भी सोशल साइट पर एकाउंट नहीं है। वह सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। शांभवी के पिता संजीव शर्मा डीएवी कॉलेज कांगड़ा में असिस्टेंट प्रोफेसर और माता रजनी शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर में प्रवक्ता के पद पर सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें