शिमला। राजधानी में वीरवार रात और शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने से लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग पर फिर ब्रेक लग गई। वीरवार को सुबह आठ दिन बाद सत्र आयोजित किया गया लेकिन शुक्रवार को बर्फ पिघलने से स्केटिंग दोबारा बंद हो गई। बादल छाए रहने से बर्फ की परत पिघल गई है। इस वजह से स्केटिंग करने आने वाले युवा मायूस हो गए हैं। आइस स्केटिंग क्लब के अध्यक्ष मनप्रीत ने बताया कि बादल आने के बाद बर्फ की परत नम होना शुरू हो गई है। रात को अगर मौसम साफ रहा तभी सुबह का सत्र आयोजित किया जाएगा। संवाद