फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS-IPS पति-पत्नी ने गोद ली बेटी संग बिताए चार घंटे, साथ ही किया लंच

Sun, 07 May 2017 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी कुल्लू यूनुस और एसपी सोलन अंजुम आरा पहली बार शहीद परमजीत की बेटी खुशदीप कौर से मिलने तरनतारन पहुंचे। दोनों ने उसके साथ करीब चार घंटे बिताए। दोपहर का भोजन भी साथ किया। इस दौरान यूनुस ने बच्ची के परिजनों के साथ विस्तार में चर्चा की। डीसी यूनुस और उनकी पत्नी एसपी अंजुम आरा ने शहीद परमजीत की बेटी खुशदीप को गोद लिया है। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अधिकारी दंपति तरनतारन पहुंचा। बच्ची के परिजनों के साथ-साथ दोनों ने बेटी खुशदीप कौर से भी बात की और उसे दुलार किया। डीसी यूनुस ने खुशदीप के परिजनों से बेटी को गोद लेने को लेकर बातचीत की। कई महत्वपूर्ण मसलों पर विचार-विमर्श किया गया। बच्ची के परिजनों से भी सकारात्मक फीडबैक मिली। इससे दोनों अधिकारी खुश हैं।
विज्ञापन

यूनुस और अंजुम आरा ने बेटी के परिजनों से की लंबी बातचीत, चेक भी दिया

डीसी यूनुस ने बच्ची के परिजनों को चेक भी दिया। बेटी खुशदीप कौर अपने परिजनों के साथ तरनतारन में ही रहेंगी। दोनों अधिकारी बेटी को हरसंभव सहायता देंगे। बीच-बीच में उसकी गतिविधियों को मॉनीटर भी करेंगे। लंबी चर्चा के बाद दोनों अधिकारी शनिवार को करीब साढ़े चार बजे तरनतारन से वापस रवाना हुए। 

टीवी में परमजीत की शहादत की खबर सुनकर दोनों ने शहीद की बेटी को गोद लेने का फैसला लिया था। कुल्लू के डीसी यूनुस ने कहा कि बेटी खुशदीप कौर और उनके परिजनों से शनिवार को मुलाकात हुई। परिजनों और बेटी से मिलकर अच्छा लगा। देश की सरहद पर सुरक्षा में तैनात सभी जवान हमारे परिवार का हिस्सा हैं। इंसानियत और मानवता के नाते सभी को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें