भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार की देशभर में धूम रही। बहनों ने मीलों का सफर तय कर अपने भाई की कलाई पर रेशम की डोर बांधी है।
वहीं, आईएएस अधिकारी एवं कुल्लू के उपायुक्त यूनुस ने इस साल के रक्षाबंधन को यादगार बनाते हुए पंजाब के तरनतारन में शहीद परमजीत सिंह के परिवार के साथ मनाया।
इस दौरान उपायुक्त के तीन वर्षीय बेटे एहरान को गोद ली बेटी खुशदीप ने राखी की डोर बांधी। डीसी कुल्लू ने शहीद के परिवार से मिलकर उनका हालचाल जाना और खुशदीप की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली।