फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हिमाचल में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले, संजय गुप्ता राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष

Tue, 13 Feb 2024 09:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए प्रधान सचिव भरत खेड़ा सहित जिला उपायुक्त नियुक्त किए गए अधिकारियों के विभागों का अन्य अधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया है। 
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश  सरकार ने विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से एक दिन पहले विभागों में बड़ा फेरबदल कर दिया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए प्रधान सचिव भरत खेड़ा सहित जिला उपायुक्त नियुक्त किए गए अधिकारियों के विभागों का अन्य अधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया है। मंगलवार को कार्मिक विभाग ने 11 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त और नए कार्यभार देने की अधिसूचना जारी की। प्रधान सचिव कार्मिक और वन डॉ. अमनदीप गर्ग को नई दिल्ली में सरकार का विनियामक सुधार सलाहकार नियुक्त किया गया है। गर्ग को कार्मिक और वन विभाग के अलावा लोकनिर्माण विभाग का कार्यभार भी सौंपा गया है। प्रधान सचिव देवेश कुमार को कर एवं आबकारी विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। मंडलायुक्त शिमला कदम संदीप बसंत को निदेशक आयुष नियुक्त किया गया है। इनके पास मंडलायुक्त शिमला का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।

विज्ञापन


कदम संदीप से रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी का अतिरिक्त कार्यभार वापस ले लिया गया है। हिमुडा के सीईओ डॉ. आरके प्रूथी को रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी नियुक्त किया गया है। इनके पास राज्य चयन आयोग हमीरपुर के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।
विशेष सचिव तकनीकी सचिव संदीप कुमार को सीईओ हिमुडा लगाया गया है। इनके पास युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। बंदोबस्त अधिकारी शिमला डीसी नेगी को निदेशक परिवहन का जिम्मा सौंपा गया है। इनके पास बंदोबस्त अधिकारी शिमला का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। निदेशक आयुष निपुण जिंदल को निदेशक आईटी और प्रबंध निदेशक राज्य इलेक्ट्राॅनिक्स काॅरपोरेशन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। उधर, एचएएस अधिकारी सुनील शर्मा को विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा नियुक्त किया गया है। इनके पास आयुक्त विभागीय जांच का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।
विज्ञापन


संजय बिजली बोर्ड, ओंकार को लगाया प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष
शिमला। प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को बिजली बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इनके पास रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलेपमेंट काॅरपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। सरकार ने संजय गुप्ता से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद का कार्यभार वापस ले लिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 1998 बैच के आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रशासनिक नियंत्रण और निगरानी में कामकाज करेंगे। गुप्ता को मुख्य सचिव के बराबर का दर्जा दिया गया है। 



संजय गुप्ता राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष
संजय गुप्ता को राज्य बिजली बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके पास रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सहित चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। बिजली बोर्ड अध्यक्ष के तौर पर गुप्ता का रैंक मुख्य सचिव के बराबर होगा। वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 

 

विज्ञापन

आरडी नजीम को गृह, ब्रेसकॉन को सौंपा जीएडी का अतिरिक्त जिम्मा
 प्रदेश सरकार ने अस्वस्थता के चलते छुट्टी पर चल रहे सचिव डॉ. अभिषेक जैन के विभागों का अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। प्रधान सचिव आरडी नजीम को गृह और विजिलेंस, सचिव प्रियतु मंडल को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, श्रम एवं रोजगार और आईटी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विशेष सचिव लोकनिर्माण विभाग हरबंस सिंह ब्रेसकॉन को सचिवालय प्रशासन विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग और संसदीय कार्यों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें