फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे पांच आईएएस अफसर

Sat, 14 Nov 2015 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश को पांच और आईएएस अधिकारी मिल गए हैं। वर्ष 2013 बैच के 5 आईएएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट आए हैं। इन अधिकारियों को सरकार ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर तैनाती भी दे दी है। इसके अतिरिक्त आठ एचएएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया है।
विज्ञापन


प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस अधिकारी आदित्य नेगी को एसडीएम करसोग, देबास्वेता बानिक को एसडीएम कांगड़ा, हेमराज बैरवा को एसडीएम घुमारवीं, क्रितिका कुलहरी को एसडीएम हमीरपुर और राघव शर्मा को एसडीएम चच्योट लगाया गया है। एचएएस अधिकारियों में एडीएम बिलासपुर कमलकांत को अतिरिक्त पंजीयक सहकारी सभाएं धर्मशाला, एसडीएम घुमारवीं रंगीलुराम पटियाल को संयुक्त सचिव शिक्षा, एसडीएम हमीरपुर डॉ. चांद प्रकाश शर्मा को एडीएम बिलासपुर,

एसडीएम धर्मपुर डॉ. विक्रम महाजन को आरटीओ हमीरपुर, आरटीओ हमीरपुर किशोरी लाल को एसडीएम धर्मपुर, एसडीएम करसोग विवेक कुमार को संयुक्त निदेशक आईजीएमसी शिमला लगाया गया है। एसडीएम चच्योट दिले राम को एसी टू डीसी ऊना लगाया है। सरकार ने बीडीओ नवीन कुमार को पदोन्नत कर एसडीएम शिलाई के तौर पर तैनाती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें