आईएएस अधिकारी मनेश कुमार ने मंगलवार को हमीरपुर में एडीसी का कार्यभार संभाल लिया है। मनेश पूर्व में एडीसी सिरमौर और अंब में एसडीएम के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास रहेगा। जिले के स्वयं सहायता समूहों को भी सुदृढ़ कर उत्पादों को डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान किया जाएगा।