हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी आशुतोष गर्ग को विशेष सचिव कार्मिक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। कुल्लू के उपायुक्त पद से स्थानांतरण के बाद आशुतोष गर्ग को विशेष सचिव वित्त नियुक्त किया गया था। अब इन्हें कार्मिक विभाग भी दिया गया है। इसके अलावा प्रबंध निदेशक सामान्य उद्योग निगम भी नियुक्त किया गया है। उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति को इस पद से भारमुक्त किया गया है। उधर, छुट्टी से लौटकर आईं एचएएस अधिकारी एकता को नगर निगम सोलन का आयुक्त नियुक्त किया गया है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के रजिस्ट्रार अमित मिश्रा को अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी सभा कांगड़ा लगाया गया है।