फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: किक बॉक्सिंग में बिलासपुर के अखिल ठाकुर जीता को स्वर्ण पदक

Mon, 12 Feb 2024 06:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

 अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग स्पर्धा में बिलासपुर के अखिल ठाकुर ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। किक बॉक्सिंग स्पर्धा 7 से 11 फरवरी तक दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुई। 
विज्ञापन
अखिल ठाकुर जीता को स्वर्ण पदक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग स्पर्धा में बिलासपुर के अखिल ठाकुर ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। किक बॉक्सिंग स्पर्धा 7 से 11 फरवरी तक दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुई। अखिल ने स्पर्धा में किक लाइट इवेंट में भाग लिया और स्वर्ण पदक हासिल कर देश के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया। इस स्पर्धा में 14 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अखिल इससे पहले भी एशियन किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके है और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी भाग ले चुके हैं। अखिल ठाकुर ने इसका श्रेय अपने मुख्य कोच डॉ. संजय यादव, हिमाचल किक बॉक्सिंग संघ के महासचिव हंसराज शर्मा, कोच मनोज पटियाल और परिजनों को दिया है। अखिल बिलासपुर के देलग गांव से संबंध रखते हैं। उनके पिता पुरुषोत्तम कुमार भारतीय सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें