फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 20 साल और जीऊंगा मैं: धर्मगुरु दलाईलामा

Sat, 06 Jun 2020 10:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
धर्मगुरु दलाईलामा
विज्ञापन

अगले माह 85 वर्ष के होने वाले धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि वह अगले 20 साल और जीएंगे। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर तिब्बतियों के साका दावा त्योहार के उपलक्ष्य पर दलाईलामा ने मैक्लोडगंज स्थित अपने निवास पर दुनिया भर में फैले अपने अनुयायियों को ऑनलाइन प्रवचन दिए। उन्होंने अनुयायियों को भरोसा दिलाया कि वह 20 साल से अधिक समय तक जीवित रहेंगे। उन्होंने सलाह दी कि तिब्बती मठों में साका दावा परंपरा को वार्षिक त्योहार के रूप में मनाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे पास स्वार्थ है, लेकिन हमें बुद्धिमानी से स्वार्थी होने की आवश्यकता है। लोग धन और शक्ति से आकर्षित हो सकते हैं। लेकिन एक परोपकारी रवैया रखना अधिक प्रभावी है। महायान बौद्ध परंपरा के अनुसार साका दावा आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष रूप से शुभ दिन माना जाता है। तिब्बती बौद्धों के लिए यह महीना एक आध्यात्मिक शिक्षक और बौद्ध अभ्यास के प्रति समर्पण के उच्चतम भावों को प्रेरित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें