चिंतपूर्णी बाजार में मंदिर रोड पर पति-पत्नी आपस में भिड़ गए। काफी देर तक इन दोनों के बीच लड़ाई झगड़े का यह मामला चलता रहा। दोनों के बीच चल रही मारपीट का नजारा मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं ने भी खूब देखा। दंपति के बीच लड़ाई का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रात आठ बजे के करीब मंदिर रोड पर जा रहे श्रद्धालु व स्थानीय दुकानदार उस समय हैरान हो गए जब एक पति अपनी पत्नी को बालों से पकड़कर घसीटता हुआ बस स्टैंड की तरफ ले गया। सभी लोग इस तरह की लड़ाई को देखकर हैरान हो गए।