फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वीकेंड पर शिमला फिर सैलानी से गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
वीकेंड पर फिर सैलानियों
विज्ञापन

से गुलजार हुआ शिमला
नए साल के जश्न के बाद होटलों में 70 फीसदी बुकिंग
सुबह 8 से शाम 6 बजे के बीच शहर में दाखिल हुए 7182 वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वीकेंड पर शिमला एक बार फिर सैलानियों से गुलजार हो गया। नए साल का जश्न मनाने के बाद जनवरी के पहले ही वीकेंड पर शनिवार को शिमला में सैलानियों का सैलाब उमड़ आया। होटलों में 70 फीसदी कमरे बुक चल रहे हैं।
सुबह 8 से शाम 6 बजे के बीच शहर में 7182 वाहन दाखिल हुए। मौसम विभाग ने वीकेंड पर शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया था। बर्फबारी तो नहीं हुई लेकिन दिनभर तेज धूप का सैलानियों ने लुत्फ उठाया। मैदानी राज्यों में कोहरे के कारण पड़ रही ठंड से शिमला में सैलानियों को राहत मिली। शनिवार को सुबह से ही शहर में पर्यटक वाहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे लिफ्ट कार पार्किंग पैक हो गई। मैट्रोपोल पार्किंग और ट्रिपल एच पार्किंग में भी जगह नहीं बची। सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी पूरे दिन सैलानियों की कतारें लगी रही। रिज मैदान और मालरोड पर दोपहर बाद सैलानियों का भारी हुजूम उमड़ आया। इंदिरा गांधी खेल परिसर से लेकर शेरे पंजाब तक तिल धरने की भी जगह नहीं थी। सीटीओ से स्कैंडल प्वाइंट होते हुए रिज मैदान तक सैलानियों ने चहलकदमी का लुत्फ उठाया। शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा में भी वीकेंड पर सैलानियों की आमद में भारी बढ़ोतरी हुई। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड पर सैलानियों की आमद में भारी इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में बर्फबारी होने की उम्मीद है जिसके बाद सैलानियों की आमद और अधिक बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें