फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केएनएच में कर्मचारियों की भारी कमी, 188 पद रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन के लिए आईजीएमसी से बुलाते हैं ओटीए
विज्ञापन

विधायक हरीश जनारथा के पास अस्पताल प्रबंधन ने उठाया मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में कर्मचारियों की भारी कमी है। अस्पताल में स्थिति यह है कि ऑपरेशन के लिए आईजीएमसी से ओटीए बुलाना पड़ता है। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों के 188 कर्मचारियों की जरूरत अस्पताल में है।
विज्ञापन


प्रदेश के सबसे बड़े मातृ एवं शिशु कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में मंगलवार दोपहर तीन बजे शहरी विधायक हरीश जनारथा निरीक्षण करने आए थे। विधायक ने अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि अस्पताल में स्टाफ नर्सों की भारी कमी है। मौजूदा समय में 94 नर्सों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 80 पद सालों से खाली हैं। इसके अलावा ओटीए की 8 और मिड वाइफ की छह पोस्टें खाली हैं। बताया कि आईजीएमसी से दो मिड वाइफ मौजूदा समय में यहां पर ड्यूटी देने के लिए आती हैं। शहरी विधायक हरीश जनारथा ने प्रबंधन की समस्या सुनींं और मौके पर स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी को फोन किया। इसके बाद बुधवार सुबह 11:30 बजे प्रबंधन की समस्याओं के समाधान करने को लेकर बैठक करने का समय लिया। विधायक पौने चार बजे के करीब यहां से लौटे। अस्पताल में बैठक के दौरान तीसरे चरण के कार्य को शुरू करने को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें विधायक ने कहा कि इसके लिए बजट पास करवाना होगा। इसके अलावा नक्शा भी बनवाना होगा। इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश कुमार, डॉ. सुभाष चौहान, डॉ. ज्योति महाजन, नीलम और पार्षद आलोक पठानिया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें